October 30, 2026

SSR SUICIDE CASE: रिया चक्रवर्ती से NCB ने की 6 घंटे पूछताछ, जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर होगी गिरफ्तारी

MUMBAI: रविवार को रिया चक्रवर्ती (Riya chakraborty) से सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में एनसीबी (NCB) की टीम ने छह घंटे तक पूछताछ की। वहीं आरोपी रिया (Riya chakraborty) से ड्रग्स केस में सोमवार को भी पूछताछ जारी रहेगी। बता दें कि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा सहित 4 लोगों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि रिया (Riya chakraborty) को शौविक चक्रवर्ती के सामने बैठाकर पूछताछ की गई है। NCB (नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने रिया से एक के बाद एक कई सवाल किये हैं। जब रिया से ड्रग्स लेने पर सवाल किया गया तो उन्होंने ड्रग्स नहीं लेने की बात कही। वहीं NCB ने रिया से पूछा कि उन्होंने सुशांत को ड्रग्स दिया है तो रिया ने इससे साफ इनकार कर दिया।

NCB को सैमुअल मिरांडा ने रिया के कहने पर सुशांत के लिये ड्रग्स लेने की बात कही थी। तो रिया के भाई शौविक ने भी रिया के लिये ड्रग्स लाने की बात कबूल की है। रिया (Riya chakraborty) के मोबाइल फोन चैट में भी रिया के ड्रग्स मंगाने की बात सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि एनसीबी रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं है, इसलिये दोबारा सोमवार को रिया से फिर पूछताछ की जाएगी।

किसी वक्त भी रिया की हो सकती है गिरफ्तारी ?

अभी तक की जानकारी के मुताबिक जल्द एनसीबी रिया को गिरफ्तार कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को अगर एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती (Riya chakraborty) के जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो रिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।