October 30, 2026

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, दिल्ली आलाकमान ने नाम पर लगाई मुहर

NEWS DESK: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के एक दिन बाद राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. तीरथ सिंह रावत अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. त्रिवेंद्र सिंह रावत पिछले दिनों दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के साथ मुलाकात करने आए थे, जिसके बाद यह अटकलें लग रही थीं कि राज्य में लीडरशिप बदलने वाली है. और फिर कल उन्होंने शाम को गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

तीरथ सिंह रावत वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं और पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. जानकारी है कि आज शाम 4 बजे उत्तराखंड में उनका शपथग्रहण समारोह होगा.