PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का डीएम से बात करते एक फोन कॉल्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोन जब तेजस्वी यादव ने डीएम साहब को लगाया तब शुरुआत में डीएम ये समझ नहीं पाते हैं कि उनकी बात बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से हो रही है। फिर वो फोन कॉल गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन जैसे ही तेजस्वी यादव अपना नाम बताते हैं, डीएम चंद्रशेखर सिंह ‘सर’ कह कर बोलना शुरू कर देते हैं। डीएम साहब का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद आंदोलनकारी छात्र ताली बजाने लगते हैं और जिंदाबाद का नारा गुंजने लगता है।
दरसअल, तेजस्वी यादव बुधवार की देर शाम इको पार्क पहुंचे थे। यहां पर टीईटी अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी पटना के गर्दनीबाग में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था और उन्हें वहां से हटा दिया गया था। इसके बाद टीईटी अभ्यर्थी इको पार्क जाकर धरना देने लगे। जहां तेजस्वी यादव पहुंचे औऱ टीईटी अभ्यर्थियों की समस्या सुनी। तेजस्वी ने डीजीपी और मुख्य सचिव से बात की और टीईटी अभ्यर्थियों के लिए गर्दनीबाग में धरना देने के लिए इजाजत की मांग की।
इसी दौरान तेजस्वी यादव ने पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह को भी कॉल किया। शुरुआत में डीएम को पता नहीं चला कि उनकी बात तेजस्वी यादव से हो रही है। लेकिन जैसे ही राजद नेता ने कहा कि हम तेजस्वी यादव बोल रहे हैं डीएम साहब… तो डीएम ने तुरंत सर कहते हुए संबोधित किया और कहा कि आप डॉक्यूमेंट्स भेज दीजिए, हम जरूरी कार्यवाही करेंगे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता