अशोक शर्मा , अशोक शर्मा: लॉक डाउन में नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, गया डुमरिया में सड़क निर्माण में लगे पोकलेन मशीन को किया आग के हवाले , घटना के बाद पुलिस जाँच में जुटी
गया के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के चन्द्रिया गांव के समीप सड़क निर्माण में लगे पोकलेन को भारत नव निर्माण नक्सली संगठन ने आग के हवाले कर दिया है । बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को हथियार बंद नक्सली संगठन के करीब 6 लोग पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे कल्याणी कंट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को आग हवाले कर दिया। इस दौरान जाते जाते नक्सली पर्चा भी छोड़ कर गए। नक्सलियों ने कल्याणी कंट्रक्शन कंपनी से लेवी के लिए डिमांड किया था । लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है । वहीँ सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गई है
गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की मैगरा थाना क्षेत्र में जो घटना घटी है, वह आपराधिक घटना है और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा । वहीं इस नक्सली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
गया से अशोक शर्मा की रिपोर्ट।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
शराबबंदी पर सीएम नीतीश का बड़ा कदम, मद्य निषेध विभाग लौटे केके पाठक, बनाए गए अपर मुख्य सचिव