Patna: बिहार विधानसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच बिहार पुलिस सशस्त्र बिल पास हो गया. इस बिल के खिलाफ विपक्ष ने सदन में जबरदस्त हंगामा किया. आलम ये था कि जब सदन में बिल पास करने की कार्यवाही चल रही थी तब विपक्ष के विधायक स्पीकर के सामने जबरदस्त विरोध जता रहे थे. यहां तक की बिल की कॉपी स्पीकर के सामने उछाली गई. विरोध की इस तरह की तस्वीर पिछले कुछ सालों में नहीं देखी गई थी. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत तमाम विधायक बिल का विरोध करते रहें और सदन में बिल पास कर दिया गया.
इससे पहले बिहार विधानसभा में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. विधानसभा के इतिहास में बहुत कम ऐसे मौके आए हैं जब बिहार विधान सभा अध्यक्ष को बाहर से पुलिस बुलानी पड़ी हो. आज विपक्षी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके ही चैंबर में बंधक बना उनके चेबर के बाहर ही धरने पर बैठ गए. हालात को देख विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस बुला ली.
देखते ही देखते विधानसभा पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. बड़ी तादाद में पुलिस बल विधानसभा भवन पहुंचे. रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी विधानसभा लाए गए. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे विपक्षी विधायकों को वहां से हटाए जाने की कोशिश की गई. इसके बाद जमकर धक्का मुक्की हुई. पुलिस ने विपक्ष के विधायकों उठा उठाकर वहां से हटाया.
दरअसल हुआ ये कि विधानसभा में बिहार पुलिस विधेयक के विरोध में विपक्ष ने आज जोरदार हंगामा किया. इसके बाद विपक्षी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल आउट करा दिया था. इसी के विरोध में विपक्ष के विधायक स्पीकर चेंबर के बाहर ही धरने पर बैठ गए. मंगलवार शाम 4:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होनी थी लेकिन बंधक बने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंच पाए. आखिरकार उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी है. सदन की सुरक्षा में मार्शल तैनात रहते हैं लेकिन मार्शल की संख्या कम होने की वजह से अतिरिक्त पुलिस बल मंगानी पड़ गई. जिससे शाम 5 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. इस दौरान पुलिस ने धरने पर बैठे आरजेडी के विधायकों को जबरन वहां से हटा दिया. जिसकी वजह से कई विधायकों ने चोट लगने का आऱोप भी लगाया है. इस पूरी तस्वीर को देखकर सभी दंग रह गए. विधानसभा की ये तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता