Bhopal: राज्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बस और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में जिनकी मौत हुई है उनमें ड्राइवर और 12 महिलाएं शामिल हैं। ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना के क्षेत्र के आनंदपुरम ट्रस्ट के सामने ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं पुरानी छावनी स्टेशन पार्क स्थित पोषण आहार की किचन से काम करके लौट रही थी। तभी रास्ते में ही ये हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री शिवराज समेत अन्य नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने का एलान किया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करके कहा कि 13 लोगों की मौत की दुखद खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ग्वालियर के एसपी अमित संघी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह सात बजे हुआ। हादसे के बाद आठ महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय मीडिया में छपी खबर के मुताबिक ठेकेदार ने महिलाओं को मंगल दिवस पर खाना बनाने के लिए बुलाया था। यहां से ये महिलाएं दो ऑटो से घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में ऑटो खराब हो गया। इसके चलते सभी महिलाएं एक रिक्शे में बैठ गईं। आटो रिक्शा ग्वालियर से जा रहा था और बस मुरार से आ रही थी। तभी दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”