NEWS DESK: देश में कल से अनलॉक-2 शुरू हो रहा है जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन किया. देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने दो बड़े एलान किए. पहला गरीब कल्याण योजना दिवाली-छठ तक जारी रहेगी जिसके तहत देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. दूसरा अब एक राष्ट्र एक राशन योजना की शुरुआत की जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों को नवंबर तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. साथ ही एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू होगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अनलॉक-1 में लापरवाही बढ़ी है. हमें लापरवाह नहीं होना है. देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों का समय खर्च भी बढ़ाता है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक किया जाए अब नवंबर के आखिरी तक प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरे भारत के लिए एक राशनकार्ड की व्यवस्था भी हो रही है. यानि एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड. इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गांव छोड़कर कहीं और जाते हैं. पीएम मोदी मोदी ने कहा कि अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के कई देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है. समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है. पीएम मोदी मोदी ने कहा कि हम अनलॉक-2 में प्रवेश कर रहे हैं और खांसी, बुखार और सर्दी का मौसम भी शुरू होने वाला है. ऐसी स्थिति में मैं देशवासियों से अपनी देखभाल करने का आग्रह करता हूं.

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”