October 30, 2026

कटिहार जिले में बाढ़ ने दी दस्तक. 10 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी, महानंदा नदी खतरे के निशान के उपर

KATIHAR: कटिहार जिले में बाढ़ ने दस्तक दे दी है. कदवा प्रखंड के लगभग 10 पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ से प्रभावित लोग अपने सामानों और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहें हैं. ये तस्वीर कदवा प्रखंड के भरी पंचायत के निकट बदुआ बारी पुल की है. जहां बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा है, जिससे कई इलाकों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. जिले में महानंदा नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं है.

वही राहत की खबर ये है कि गंगा, बरगंडी और कोसी नदी उफान पर होने के बावजूद ये नदियां अभी खतरे ने निशान से नीचे बह रहीं हैं. जानकार बताते हैं कि यह तबाही की पहली तस्वीर है. स्थानीय लोग जिला प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठा रहे हैं. पानी की तेज बहाव में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के साथ बह गया. जिसे स्थानीय युवाओं द्वारा किसी तरह बचाया गया. दूसरी तरफ कटिहार के डीएम कंवल तनुज ने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के बीच राहत पहुंचाने का दिशा-निर्देश दिया है. डीएम कंवल तनुज ने बताया कि इन इलाकों में एहतिहातन एनडीआरएफ की टीम की तैनाती लगभग एक हप्ते पहले से ही कर दी गई है.