New Delhi: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेना भर्ती घोटाला मामले में 6 लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में सीबीआई ने 3 से ज्यादा राज्यों में छापेमारी की. सेना मुख्यालय की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम तथा अपराधिक षड्यंत्र के तहत यह मामला दर्ज किया था. सेना मुख्यालय की तरफ से सीबीआई को जो शिकायत की गई थी उसमें लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर जैसे रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. जांच एजेंसी की छापेमारी एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर अभी भी जारी है.
सीबीआई ने सेवा चयन बोर्ड केंद्रों के जरिए सेना में अफसरों की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के 6 अफसरों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सेना हवाई रक्षा कोर के एमसीएसएनए भगवान भर्ती गिरोह का कथित मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई ने ब्रिगेडियर (सतर्कता) वीके पुरोहित की शिकायत पर कार्रवाई की है. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 28 फरवरी 2021 को जानकारी मिली कि नई दिल्ली के बेस अस्पताल में अस्थायी तौर पर खारिज किए गए अधिकारी अभ्यर्थियों की समीक्षा चिकित्सा परीक्षा को पास कराने के लिए सेवारत कर्मी कथित रूप से रिश्वत लेने में शामिल हैं.

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”