October 31, 2026

Gaya: स्कूल में लगाये गए 200 पेड़, SSB लगातार चला रहा है वृक्षारोपण अभियान।

Ashok Sharma, Gaya: 29वीं सशस्त्र सीमा बल A कंपनी बाराचट्टी के द्वारा कमांडेंट श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। बाराचट्टी कैंप द्वारा इस अभियान की कड़ी में मध्य विद्यालय सिंदुआर गया बिहार के प्रांगण में 200 वालवृक्ष का रोपण किया गया। बाराचट्टी एस एस बी कैंप के सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार ने जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष को पुत्र के समान मानकर उसकी देखभाल करें, जिससे हमारा पर्यावरण एवं ये धरती सुरक्षित रह सके।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि उमेश पासवान मुखिया ग्राम पंचायत सिंदूआर, गजराज पासवान वार्ड सदस्य, संजय कुमार शिक्षक एवं रंजीत प्रताप सिंह के साथ अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे। सशस्त्र सीमा बल ने नक्सलियों पर लगाम लगाने के साथ सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण सुरक्षा पर लोगों के बीच संदेश देते हुए सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार ने कहा कि पृथ्वी पर वृक्ष लगा कर हरा भरा रखना मानव जीवन की प्रम कर्तव्य बनता है। मैं भी अपना योगदान इस क्षेत्र में अपने कम्पनी के माध्यम से वृक्षारोपण के बारे में संदेश लगातार दे रहा हूँ। रामवीर कुमार ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जीव-जंतु एवं मानव जीवन के शुद्ध हवा तब ही संभव है, जब धरती पर पेड़ पौधों हरा भरा होगा।