HIGHLIGHTS:
- एमएलसी चुनाव में भी एनडीए ने दिखाई एक जुटता
- नॉमिनेशन के वक्त पहुंचे नीतीश और सुशील मोदी
- जदयू के तीन और बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन
- जेडीयू से गुलाम गौस, भीष्म सहनी और कुमुद वर्मा
- बीजेपी से संजय मयूख और सम्राट चौधरी ने किया नामांकन
न्यूज डेस्क, पटना: बिहार विधान परिषद के 9 सीटों पर आगामी 6 जून को होने वाले चुनाव में आज नामांकन के अंतिम दिन जदयू के तीन और बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर एनडीए के दोनों बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा सांसद ललन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत अनेक नेता मौजूद थे।
इस चुनाव में जदयू ने जहां गुलाम गौस, भीष्म सहनी और कुमुद वर्मा को उम्मीदवार बनाया है वहीं बीजेपी ने पार्टी के दिल्ली मीडिया प्रभारी संजय मयूख और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इस अवसर पर जहां नीतीश और सुशील मोदी ने एक जुटता दिखाने की कोशिश की है। वहीं बुधवार को हुए राजद उम्मीदवारों के नामांकन में महागठबंधन के नेता नदारद दिखे थे।





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता