HIGHLIGHTS:
- डीजल पहली बार पेट्रोल से महंगा
- दिल्ली में पेट्रोल 79.76 रुपये और डीजल 79.88 रुपये
- लगातार 18वें दिन तेल कीमतों में बढ़ोतरी
- कच्चे तेल की कीमत कम फिर भी बढ़ोतरी
- 18 दिनों में 10.25 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
- केंद्र सरकार पर उठ रहे हैं अब सवाल
- पटना में तेजस्वी यादव ने किया विरोध-प्रदर्शन
- तेजस्वी यादव ने साइकिल चला जताया विरोध
- तेजप्रताप यादव ने भी समर्थकों के साथ चलाई साइकिल
न्यूज डेस्क, पटना: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शऩ किया. इस दौरान आरजेडी के सैंकड़ों कार्यकर्ता साइकिल जुलूस निकाल विरोध जताया. पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम के खिलाफ गुरुवार को राजद ने आक्रोश मार्च निकाला. पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास से विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव साइकिल पर सवार होकर निकले. वहीं, तेजप्रताप रस्सी से ट्रैक्टर को खींचते नजर आए. कुछ कार्यकर्ता बाइक को ठेले पर रखकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. तेजप्रताप ने कहा कि डीजल के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि किसान के लिए ट्रैक्टर चलाना संभव नहीं रहा. हम लोग यही दिखाने के लिए ट्रैक्टर को रस्सी से खींच रहे हैं.
इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल
देश के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमतों ने पेट्रोल की कीमतों को पीछे छोड़ दिया है. देश में लगातार 18वें दिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. दिल्ली में पेट्रोल कीमत 79.76 रुपये और डीजल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया.





More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने इशारों इशारों में दोहराई बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग, मौका था मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के उद्धाटन का
11 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में हुई बैठक, जानिए बैठक में और क्या हुआ
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर, 25 मार्च से बजट सत्र का आगाज, संविदाकर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता