लॉकडाउन के बीच पनवेल में अपने फार्महाउस में फंसे सलमान खान ने उन लोगों को फटकार लगाई है, जो लोगों की सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स और पुलिसवालों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रहे है कि डॉक्टर, नर्स और पुलिसवाले जान खतरे में डालकर देशवासियों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं।
सलमान खान ने क्या कहा-
मैं कुछ ऐसे लोगों को जानता हूं, जो घर से बाहर कभी नहीं निकलते थे। लेकिन उन्होंने निकलना शुरू कर दिया है। कमाल है। अब जो डॉक्टर्स अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं, पुलिसवाले अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं, नर्सेस अपनी जान को खतरे में डाल रही हैं और बैंक में काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से आप अपने एटीएम, अपने अकाउंट्स से पैसे निकाल रहे हैं अपने खाने-पीने के लिए, आप उनकी भी जान को खतरे में डाल रहे हो। ये कमाल है। डॉक्टर आपकी जान बचाने के लिए आए हैं, नर्सेस आपकी जान बचाने के लिए आई हैं और आपने उन पर पत्थर बरसा दिया। जो कोरोना से डिटेक्ट हो रहा है, वह हॉस्पिटल से भाग रहा है। भागके जाओगे कहां? किस ओर भाग रहे हो? जिंदगी की ओर भाग रहे हो या मौत की ओर भाग रहे हो?
और क्या कहा सलमान खान ने देखिये ये वीडियो।
वीडियो साभार- सलमान खान फैसबुक अकाउंट

More Stories
Oscars 2021: 93वां ऑस्कर अवॉर्ड्स का एलान, Anthony Hopkins बेस्ट एक्टर और Frances McDormand बेस्ट अभिनेत्री, देखें अवार्ड की पूरी लिस्ट
क्या रिया चक्रवर्ती अब उगलेगी राज? ड्रग्स कनेक्शन मामले में 14 दिन की रिमांड पर रिया
SSR SUICIDE CASE: रिया चक्रवर्ती से NCB ने की 6 घंटे पूछताछ, जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर होगी गिरफ्तारी