MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती (shovik chakraborty) और सैमुअल मिरांडा (Samuel miranda) को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें अब 9 सितंबर तक NCB (नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की रिमांड में भेज दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को नौ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। ये कार्रवाई एनडीपीसी एक्ट के तहत की गई है।
इससे पहले शुक्रवार को सैमुअल मिरांडा (Samuel miranda) और शौविक चक्रबर्ती (shovik chakraborty) से ड्रग्स कनेक्शन के मामले में लंबी पूछताछ की गई। इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग तस्कर से पूछताछ में शौविक के संबंध की बात सामने आई। उसने बताया था कि शौविक उससे ड्रग खरीदता था।
वहीं कोर्ट में बहस के दौरान शोविक चक्रवर्ती (shovik chakraborty) के वकील सतीश मानशिंदे ने रिमांड का विरोध किया था। सतीश मानशिंदे ने कहा कि एनडीपीसी के सभी सेक्शन जमानत योग्य हैं। शौविक एनसीबी को लगातार सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कस्टडी में लेने की जरूरत नहीं है। मगर कोर्ट ने उनकी दलील को खारिज कर दिया।
ये पूरा मामला तब सामने आया जब अभिनेत्री रिया के मोबाइल से ड्रग्स को लेकर बातचीत की जानकारी सामने आई। वाट्सएप चैट में रिया, शौविक और सैमुअल मिरांडा के बीच ड्रग्स खरीदने को लेकर बात की गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सैमुअल मिरांडा (Samuel miranda) ने NCB के सामने पूछताछ में यह कबूला है कि वो रिया के लिये ड्रग्स खरीदता था। ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है।

More Stories
Subodh kumar jaiswal बनाए गए CBI के चीफ, CISF और RAW के लिए दे चुके हैं अपनी सेवा
Payal rohtagi ने पीएम मोदी को कहा- “आपको शर्म नहीं आती”, बंगाल हिंसा और Corona पर फूट-फूटकर रोईं
Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेवार- Madras High Court, “शायद दर्ज होना चाहिए हत्या का मामला”